ममता बनर्जी इस फैसले के खिलाफ जाएंगी कोर्ट,भाजपा की आई प्रतिक्रिया

 नई  दिल्ली : राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा छिनने के बाद ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस, चुनाव आयोग के फैसले को अदालत तक ले जाने का सोचा है,और इसके लिए पार्टी फिलहाल इसे सुधारनें का प्रयास करने में जुटी है। आपको बतादें कि चुनाव आयोग ने बीते दिन सोमवार को अपने एक फैसले में तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (सीपीआई)  राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा छीन लिया गया।  नई  दिल्ली राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा छिनने के बाद ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस, चुनाव आयोग के फैसले को अदालत तक ले जाने का सोचा है,और इसके लिए पार्टी फिलहाल इसे सुधारनें का प्रयास करने में जुटी है। आपको बतादें कि चुनाव आयोग ने बीते दिन सोमवार को अपने एक फैसले में तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (सीपीआई)  राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा छीन लिया गया। 

कानूनी चुनौती देगी TMC 
चुनाव आयोग के इस फैसले पर टीएमसी ने अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है लेकिन पार्टी नेताओं ने कहा है कि टीएमसी इस फैसले को कानूनी तौर पर चुनौती देने के विकल्प ढूंढ़ने में लगी है। वहीं टीएमसी के राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा छिनने पर भाजपा ने जबाव दिया है। पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष सुकांता मजूमदार ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘टीएमसी का राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा छिन गया है और अब वह एक क्षेत्रीय पार्टी है। दीदी की टीएमसी को बड़ा बनाने की कोशिशें पूरी नहीं हो पा रही हैं क्योंकि लोग जान चुके हैं कि टीएमसी सबसे भ्रष्ट, तुष्टीकरण करने वाली और आतंक फैलाने वाली सरकार की पार्टी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *