मेरठ : दिल्ली और पंजाब में अपनी सरकार बनाने के बाद अब आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में भी अपनी ताल ठोकी है। हॉफ वाटर टैक्स और हाउस टैक्स माफ के नारे के साथ नगर निकाय चुनाव लडने की तैयारी कर रही है। राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मंगलवार को मेरठ में प्रेस कांफ्रेस की, इस दौरान उन्होंने एक बात साफ कर दी कि आम आदमी पार्टी पूरे प्रदेश में मजबूती से चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि आप मेयर, नगरपालिका चेयरमैन, नगर पंचायत चेयरमैन पद पर प्रदेशभर में प्रत्याशी उतारने जा रही है।
संजय सिंह ने कहा कि वो यूपी की जनता से अपील करते हैं कि प्रदेश की जनता ने एक मौका मोदी जी को दिया है, एक मौका योगी जी को दिया और अब एक मौका आम आदमी पार्टी को दें। उन्होंने मेरठ में मेयर पद के उम्मीदवार के लिए पार्टी की तरफ से ऋचा सिंह के नाम को आगे बढ़ाया है। जो समाजसेवी हैं। सांसद संजय सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि एक साल से आम आदमी पार्टी नगर निकाय की तैयारी कर रही है। “हाउस टैक्स हाफ- वाटर टैक्स माफ” के नारे के साथ आप चुनाव लड़ेगी। संजय सिंह ने बताया कि नगर निकाय चुनाव के लिए वार्ड स्तर पर और बूथ स्तर पर हमने तैयारी की है। वार्ड के प्रत्याशी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगे और जनता की सेवा में रहेंगे. बता दें कि चुनाव की तैयारी को लेकर संजय सिंह ने बताया कि 763 नगर निकाय में आम आदमी पार्टी ने प्रभारी बनाए हैं. जिनको चुनाव में जीत दर्ज कराने ज़िम्मेदारी दी है।
UP Nikay Chunav 2023: यूपी निकाय चुनाव में आप ने ठोकी ताल

