उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का आतंक मचा हुआ है। महसी तहसील क्षेत्र में भेड़ियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार की रात भेड़िये ने हरदी थाना क्षेत्र निवासी रीता देवी (45) को निवाला बनाया और खैरीघाट थाना क्षेत्र निवासी काजल (25) पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। बीते सोमवार की रात खैरीघाट थाना क्षेत्र में जमकर उथल पुथल मचाई। भेड़िया अयांश (5) को उसकी मां की गोद से खींच ले गया और चकमार्ग पर अपना निवाला बनाया। वहीं वंश (8), शिवानी (9) व हरियाली (6) पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद से क्षेत्र में दहशत कई गुना बढ़ गई है। अधिकारियों को कार्रवाई तेज करने के लिए निर्देशित किया है।
यूपी में भेड़ियों का आतंक, अखिलेश का सरकार पर तंज

