लखनऊ : यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार को अपने सरकारी आवास पर श्रीराम चरण पादुका पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से श्रीराम चरण पादुका की पूजा अर्चना कर श्री राम कर्मभूमि यात्रा का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने गंगा जल से आचमन और श्रीराम चरण पादुका पर पुष्प अर्पित कर भगवान श्रीराम से सभी के कल्याण की कामना की. इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह भी उपस्थित रहे। केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने भी विधि विधान से श्रीराम चरण पादुका की पूजा अर्चना की.इसके बाद नारियल फोड़कर श्रीराम चरण पादुक रथ को रवाना किया गया। इससे पहले साधु संतों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भगवान श्रीराम पर आधारित पुस्तक और गंगा जल भेंट किया। श्री राम कर्मभूमि यात्रा अयोध्या से बक्सर होते हुए जनकपुर तक जाएगी।
सीएम योगी ने शुरू की कर्म-भूमि यात्रा

