यूपी के कर्फ्यू में फिर बदलाव,रात्रि 11 बजे तक खुलेंगें बाज़ार,सुबह 6 बजे तक रहेगा बंद

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में अब कोरोना संक्रमण के मामले घट रहे थे। लेकिन फिर से कुछ दिनों में संक्रमण का खतरा बढ़ा है। जिसके चलते बाजारों व दुकानों को अब रात 11 बजे तक खुलने की अनुमति दी गई है। रात्रिकालीन कर्फ्यू रात्रि 11 बजे से प्रातः 06 बजे तक प्रभावी रहेगा। जिस निर्देश की घोषणा भी की गई है। 
आपको बतादें कि कई राज्यों में कोरोना के मरीज़ों में इजाफा हो रहा है। ऐसे में सावधानी बरतना बहुत ज़रूरी है। बिना किसी ज़रूरी काम के लोग सड़कों पर न घूमें।  कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करना बहुत आवश्यक है।  मुख्यमंत्री योगी टीम-9 के साथ मंगलवार को प्रदेश में कोविड की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। सीएम योगी ने ये भी कहा है कि कोरोना से बचने के लिए प्रदेश में टीकाकरण की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप टीकाकरण के लिए अर्ह लोगों में से 45 फीसदी प्रदेशवासियों ने टीके की पहली खुराक प्राप्त कर ली है। 
बीए  24 घंटे में 33 लाख 42 हजार 360 लोगों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई है।

यह किसी भी राज्य में एक दिन में हुआ सर्वाधिक कोविड टीकाकरण है। इसके साथ ही प्रदेश में कोविड वैक्सीनेशन 8 करोड़ 8 लाख से अधिक हो गया है। यह किसी एक राज्य में हुआ सर्वाधिक टीकाकरण है।यूपी सीएम ने आज ये भी कहा कि अलीगढ़, अमरोहा, बागपत, बलिया, बलरामपुर, बांदा, बस्ती, बहराइच, भदोही, बिजनौर, चित्रकूट, देवरिया, फतेहपुर, गाजीपुर, गोंडा, हमीरपुर, हापुड़, हरदोई, हाथरस, कौशाम्बी, ललितपुर, महोबा, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, रामपुर, शामली, सीतापुर, सोनभद्र में कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है।

मथुरा-आगरा में डेंगू वायरल के लिए हुए इंतज़ाम

अब तक 07 करोड़ 38 लाख 21 हजार 487 कोविड सैंपल की जांच की जा चुकी है। विगत 24 घंटे में हुई टेस्टिंग में 22 नए मरीजों की पुष्टि हुई। 20 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। प्रदेश में अब तक 16 लाख 86 हजार 389 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *