कोविड संक्रमण से बचाव में देशभर में कोरोना का टीकाकरण चलाया जा रहा है। जिसके लिए दोनों डोज़ लेना ज़रूरी है। तभी इससे बचाव होगा। उत्तराखंड में वैक्सीन की दूसरी डोज की तारीख निकल गई है लेकिन चार लाख लोगों ने वैक्सीन नहीं लगवाई है। है। प्रदेश में सिर्फ 28 प्रतिशत लोगों ने ही दूसरी डोज लगवाई है। जबकि दोनों डोज लगवाने वालों में संक्रमण दर काफी कम है। प्रदेश में 18 से अधिक आयु वर्ग में 77.29 लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई जानी है। इसमें पांच सितंबर तक 67.50 लाख को पहली और 21.61 लाख को वैक्सीन की दूसरी डोज लग चुकी है। केंद्र सरकार ने कोविशील्ड वैक्सीन की दूसरी डोज के लिए 84 दिन और कोवॉक्सिन लगवाने के लिए 28 दिन का समय बताया था।
उत्तराखंड में तारीख आ जानें पर भी लोगों ने अपनी दूसरी डोज़ लेने नहीं पहुँचे। चार लाख लोगों ने तारीख आने के बाद भी दूसरी डोज नहीं लगवाई है। जबकि प्रदेश में वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। सभी जिलों के पास 12.37 लाख टीकों का स्टॉक उपलब्ध है। जिसमें 1.22 लाख कोवाक्सिन और 11.15 लाख कोविशील्ड वैक्सीन शामिल हैं।
राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह मर्तोलिया ने बताया कि केरल समेत अन्य राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। जहां पर यह देखा गया कि वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने वालों के लिए संक्रमण घातक नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की है जिन लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवाई है। वे दूसरी डोज अवश्य लगाएं। जिससे संक्रमण से सुरक्षा कवच मिल सके।
वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने नहीं पहुंचे लोग : उत्तराखंड

