फिर विवादित बयान से सुर्ख़ियों में आए शायर मुन्नवर राणा,जानिए क्या कहा ?

मशहूर शायर मुन्नवर राणा अपनी शायरी और लेखों से जहाँ नाम का कमा चुकें हैं वहीँ पिछले कुछ समय से वो अपने द्वारा  दिए जा रहे विवादित बयानों के चलते सुर्ख़ियों में बनें हुए हैं। अब उन्होंने हाला,अफगानिस्तान में चल रहे हालातों पर टिप्पड़ी करते हुए कहा है कि जैसा अफगानिस्तान में नज़ारा है वैसा ही माहौल हिन्दुस्तान में भी है। साथ उन्होंने कहा है कि  “जितनी क्रूरता अफगानिस्तान में है, उससे ज्यादा क्रूरता तो हमारे हिन्दुस्तान में भी है। पहले रामराज था, लेकिन अब कामराज है। उनके इस बयान के बाद से ही शायर मुन्नवर कई बड़े नेताओं की नज़र में आ गए हैं। जब से तालिबान का अफगानिस्तान में राज शुरू हुआ है कई लोग इस घटना पर अपनी अपनी राय पेश कर रहे हैं। 

और अब शायर मुनव्वर राणा भी इन्ही लोगों की लाइन में आ चुके हैं। उनका कहना है कि अगर राम से काम है तो ठीक, वरना कुछ भी नहीं। इसके बाद वह भाजपा समेत अन्य दलों के निशाने पर आ गए हैं। भाजपा ने इसे देश विरोधी विवादित राय बताया है। 

जानिए और क्या कहा मुन्नवर राणा ने –
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य में देवबंद में एटीएस सेंटर खोला गया है जिसपर मुनव्वर राणा ने टिपण्णी की है कि “जब तक योगी सरकार है कुछ भी कर सकती है,लेकिन मौसम हमेशा एक-सा नहीं रहता है।धर्मांतरण जैसे मसलों से मुल्क बर्बाद होता है, लेकिन हम चाहते हैं कि हमारा मुल्क पहले जैसा था, वैसा हो जाए। उन्होंने बड़ी बात कहते हुए बोलै कि उत्तर प्रदेश में भी तालिबान जैसा ही सब कुछ हो रहा है। 

इतना ही नहीं हाल ही नहीं उन्होंने ये भी कहा था कि “भारत अब धर्मनिरपेक्ष देश नहीं रहा, बल्कि ये सांप्रदायिक देश हो गया है। हम सभीजानतें हैं कि शायद मुन्नवर ने ये भी कहा था कि इस विधानसभा चुनाव में यदि सीएम योगी फिर चुनाव जीते तो मुन्नवर यूपी छोड़ देंगें। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ फिर से मुख्यमंत्री बने तो वह राज्य छोड़ देंगे। मान लेंगे कि ये राज्य मुसलमानों के रहने लायक नही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *