लखनऊ : गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा के चुनाव के लिए मतगणना प्रारम्भ हो गई है। आज सभी दिग्गजों की मेहनत का फैसला होना है। कड़ी सुरक्षा में मतगणना जारी है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही है। UP के शुरुआती 26 मिनट के रूझानों में भाजपा ने लगाया शतक, सपा भी 50 के पार हो चुकी है।
यूपी के शुरुआती 15 मिनट के रूझानों में भाजपा ने 72 सीटों का आंकड़ा छुआ, वहीं, सपा भी 44 पर सीटों पर है। बसपा को तीन सीटे मिल रही हैं। 403 सीटों में से अब तक 120 से ज्यादा सीटों के रूझान निकलकर आए हैं। यूपी में समाजवादी पार्टी द्वारा इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से छेड़छाड़ का आरोप पर मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) सुशील चंद्रा ने अपना तर्क देते हुए कहा है कि चुनाव आयोग ने हमेशा पारदर्शिता बनाई है तो ईवीएम से छेड़छाड़ का तो सवाल ही नहीं।

