दिल्ली-लखनऊ राजमार्ग स्थित मूंढापांडे में आज बृहस्पतिवार की सुबह रोडवेज बस ने हज करके लौट रहे लोगों की कार को दिया जिसमें उन सभी की मौत हो गई है। इस दर्दनाक मौत में एक परिवार के पिता और तीन पुत्रों समेत कार चालक की मौत हो गई। मृतकों में हाजी अशरफ (65) उनके तीन बेट नक्शे अली (42), आरिफ अली(24) और इंतेखाब अली (20) कार चालक अहसान (32) शामिल हैं। हादसे में हज्जन जैतून और उनका बेटा आसिफ अली घायल हुए हैं। यह सभी स्वार कोतवाली के मुकरमपुर गांव के हैं।
रोडवेज बस ने कार को मारी ऐसी टक्कर,हज करके लौटे पांच की मौत
रामपुर जिले के स्वार कोतवाली क्षेत्र के मुकरमपुर गांव निवासी अशरफ अली और उनकी पत्नी जैतून हज करने के लिए सऊदी अरब गए थे जिसके बाद वो हज के बाद दंपती बीते दिन बुधवार की शाम दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरे थे। हादसा ऐसा बताया जा रहा है कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

