अल्मोड़ा : कुमाऊं के अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी देखी जा रही है। मंडल के छह जिलों में अस्पताल डॉक्टरों से नदारद हैं। चिकित्सकों की तैनाती न होने से मरीज भटकने के लिए मजबूर हैं। कुमाऊं भर में दो माह पूर्व 750 डॉक्टर बांड खत्म होने से सेवा से बाहर हुए और किसी तरह सिर्फ 150 की ही तैनाती विभाग कर सका है। मांग के सापेक्ष चिकित्सकों की तैनाती न होने से जिलों का स्वास्थ्य महकमा लाचार है तो मरीज बेबस हैं।कुमाऊं के पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल और यूएस नगर के अस्पतालों में स्थायी चिकित्सकों की तैनाती न होने से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए 700 से अधिक चिकित्सकों की बांड पर तैनाती की गई थी। आचार संहिता के चलते नए चिकित्सकों की तैनाती नहीं हो सकी और कुमाऊं के छह जिलों के अस्पताल खाली हो गए।
कुमाऊं के अस्पतालों में हाल बेहाल, छह जिलों में सेवा से बाहर हुए 750 डॉक्टर

