उमेश पाल हत्याकांड में बड़ा खुलासा,CCTV फुटेज आया सामने 

प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड की गुथ्थी अब नए नए खुलासों के साथ सामने आ रहे हैं। उमेश पाल की ह्त्या की साजिश 11 फरवरी को बरेली के केंद्रीय कारागार टू में तय्यर हुई थी। यह बात काफी पहले साबित हो चुकी है। अब जेल में अशरफ से मिलने आए असद समेत शूटरों का वीडियो भी सामने आया है। 11 फरवरी को हुई इस मुलाकात का जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें गुड्डू मुस्लिम उर्फ गुड्डू बमबाज, असद, उस्मान और गुलाम के चेहरे साफतौर पर देखे जा सकते हैं। इनमें से गुड्डू मुस्लिम को छोड़कर बाकी तीनों एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं। बाकी शूटर अभी तक फरार हैं। एसटीएफ की जांच में अतीक अहमद के बेटे असद का आधार कार्ड पर्ची के साथ मिला था। दोपहर 1.22 बजे सात से आठ लोग जेल आए थे जो 3.14 बजे बाहर निकले। पौने दो घंटे जेल में बिताए। इससे पहले 26 सितंबर 2021 से 26 जून 2022 के बीच में नौ मुलाकातें कंप्यूटराइज्ड पर्ची से की गई थी। 23 मुलाकातें 14 आवेदन पत्रों पर मैनुअल तरह से हुई।  23 मुलाकातें 14 आवेदन पत्रों पर मैनुअल तरह से हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *