दिल्ली मेट्रो का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। ये वीडियो किसी की लड़ाई नहीं और रील्स का नहीं है। बल्कि एक महिला मेट्रो ट्रैक पर खड़ी होकर छलांग लगाने की कोशिश की है। यह घटना शादीपुर मेट्रो स्टेशन पर सोमवार शाम की है। जहां ट्रैक पर एक लड़की हाथ में मोबाइल भी ली हुई है। ट्रैक पर लड़की को देखने के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ लग गई। सोशल मीडिया पर 40 सेकेंड का वीडियो वायरल हुआ है। समय रहते लड़की को पुलिस और स्टाफ की मदद से बचा लिया गया। और उसपर चलने से मना कर दिया। इसी बीच लड़की ने धमकी दी कि वह कूद जाएगी। किसी ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया। पुलिस आगे की जांच कर रही है।
लड़की ने मेट्रो ट्रैक से कूदने की कोशिश की,वीडियो में कैद

