एक ही परिवार के तीन भाइयों की डूबने से मौत

पिपरी कोतवाली क्षेत्र के सेवढ़ा गांव में आज शुक्रवार दोपहर यमुना नहाते वक्त चार सगे भाइयों की डूबकर मौत हो गई है। घाट पर मौजूद एक व्यक्ति ने शोर मचाया।  स्थानीय गोताखोरों ने एक युवक को तो बचा लिया लेकिन सगे भाई व उनके चाचा के बेटे को नहीं बचापाया । एक ही परिवार के तीन सदस्यों का शव नदी से बाहर निकलते ही चीखपुकार शुरू हो गई। प्रयागराज के एयरपोर्ट में संविदा सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत लालचंद्र मूलरूप से कौशाम्बी जिले के सेवढ़ा गांव के निवासी है। घूमनगंज स्थित सरकारी आवास में परिवार के साथ रहते हैं। महीने भर पहले लालचंद्र का बड़ा बेटा रोहित अपने छोटे भाई मोहित के साथ गर्मी की छुट्टियां बिताने बाबा रामलखन के पास गांव पहुंचा था। एक ही परिवार के सगे भाई समेत तीन सदस्यों की मौत से घाट पर परिजनों की चित्कार गूंज रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *