नजीबाबाद : 495 ग्राम अवैध चरस के साथ दो शातिर गिरफ्तार

कोटद्वार। आपको बतादें कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा जनपद में मादक पदार्थों की बढ़ती प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के अलावा अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध चैकिंग अभियान चलाए जाने के निर्देश पर कोटद्वार पुलिस एवं सीआईयू टीम द्वारा थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान मौहल्ला मुगलशाह नजीबाबाद निवासी नशा तस्कर अमीर अहमद पुत्र अनीस अहमद को 895 ग्राम अवैध चरस एवं देवेन्द्र नगर, कौड़ियां, नजीबाबाद निवासी हरेन्द्र पुत्र राजेन्द्र को 495 ग्राम के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली कोटद्वार में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली कोटद्वार में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस टीम कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीभूषण श्रीवास्तव, सीआईयू प्रभारी निरीक्षक मौ0 अकरम, वरिष्ठ उपनिरीक्षक जयपाल सिंह चौहान, उपनिरीक्षक कमलेश शर्मा, सीआईयू उपनिरीक्षक किशन दत्त शर्मा, उपनिरीक्षक दीपक पंवार आदि शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *