यूपी में भाजपा के 80 नेता करेंगें प्रचार,जानिए शुक्रवार को कहा थे सीएम धामी और मदन कौशिक ?

देहरादून : उत्तराखंड राज्य में भाजपा के 80 नेता उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव प्रचार करने के लिए कमर कस चुके हैं। प्रदेश संगठन ने पार्टी केंद्रीय नेतृत्व को चुनाव प्रचार के लिए भेजे जाने वाले नेताओं के नामों की सूची भी तैयार हो गई है जिनमें शामिल नाम हैं, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार व प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार के नेतृत्व में चुनाव प्रचार के लिए जाने वाले दल में मंत्रियों, विधायकों के अलावा प्रदेश पदाधिकारियों व वरिष्ठ नेताओं के नाम भी शामिल हैं।प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार के अनुसार, 80 लोगों के नामों की सूची केंद्रीय नेतृत्व को सौंप दी गई है। अब केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा कि सभी नेताओं को उत्तर प्रदेश में किन विधानसभा सीटों पर प्रचार की जिम्मेदारी संभालनी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुका है और पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता फिर से सांगठनिक दायित्व निभाने के लिए पूरी तरह रेडी हैं। 

केंद्रीय मंत्रियों से नहीं मिले सीएम धामी –आपको बतादें की बीते दिन चर्चा हुई थी कि सीएम धामी किसी केंद्रीय नेता से मुलाकात करने गए हैं। मुख्यमंत्री से जुड़े सूत्रों उनकी केंद्रीय नेताओं से मुलाकात की चर्चाओं का खंडन किया। उन्होंने कहा कि वह किसी अन्य कार्यक्रम से दिल्ली पहुंचे हैं।

वहीँ उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक के भी दिल्ली में होने की चर्चाएं काफी सुर्ख़ियों  में रही लेकिन वह मध्यप्रदेश में हैं। उन्होंने दिल्ली में होने और वहां केंद्रीय नेताओं से मुलाकात करने की खबरों को सिरे से खारिज किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *