जम्मू-कश्मीर के जिला डोडा के देसा वन क्षेत्र में बीते दिन सोमवार को आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई। देर रात तक चली मुठभेड़ में कैप्टन सहित चार जवान वीर गति को प्राप्त हो गए। वीर जवानों की शहादत की खबर पाकर सीएम धामी ने ट्वीट किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिखा कि- जम्मू-कश्मीर के डोडा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में भारतीय सेना के वीर जवानों की शहादत का समाचार अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ये हुए बलिदान
कैप्टन बृजेश थापा,
नायक डी राजेश
सिपाही बिजेंद्र
सिपाही अजय सिंह, झुंझुनूं, राजस्थान।

