केदारनाथ : पिछली 2 अक्टूबर से रांसी मनना केदारनाथ ट्रैक पर फंसे दो ट्रेकर में एक की मौत हो गई है। वहीं दूसरे ट्रैकर को घायल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक का शव आज हेलिकॉप्टर से लाया जाएगा ।
बता दें कि सोमवार को एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें 6 पोर्टलों के साथ केदारनाथ से दोनों ट्रैकर के रेस्क्यू के लिए निकले। एसडीआरएफ के हेड कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू दल भैरवनाथ मंदिर के दूसरी तरफ पहाड़ी क्षेत्र से आगे बढ़ते हुए रेस्क्यू दल चट्टानी रास्ते और भारी बर्फ के बीच से अपराह्न बाद महापंथ क्षेत्र में पहुंचा। यहां से कुछ दूर उन्हें एक टेंट लगा हुआ मिला। मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू दल ने पाया कि टेंट के अंदर एक ट्रैकर मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। जबकि दूसरा ट्रैकर बुरी तरह घायल हो रखा है। मृतक ट्रैकर की शिनाख्त आलोक विश्वास (34) पुत्र बाबुल विश्वास, निवासी सगुना, पश्चिम बंगाल, के रूप में हुई है। जबकि घायल विक्रम मजूमदार (38) पुत्र विमान मजूमदार, 24 परगना, पश्निम बंगाल है। इधर, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि रात्रि दस बजे दल के घायल ट्रैकर को लेकर केदारनाथ पहुंचने की सूचना मिल गई है। और घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
रांसी ट्रैक पर फंसे ट्रैकरों का पता चला,एक की मौत

