दिल्ली-कर्णप्रयाग रूट के लिए परिवहन निगम की सेवा शुरू होगी

उत्तराखंड परिवहन निगम की दिल्ली-कर्णप्रयाग-कालेश्वर रूट सेवा आज बुधवार से शुरू होने की आशंका है।  ऋषिकेश डिपो को दो नई बस मिलने पर डिपो प्रशासन ने इस रूट की सेवा को शुरू करने का निर्णय लिया है।

करीब ढाई वर्ष पूर्व डिपो में वाहनों की संख्या कम होने के चलते दिल्ली-कर्णप्रयाग-कालेश्वर रूट पर परिवहन निगम की बस सेवा बंद कर दी गई थी।  इस रूट पर यात्रियों की संख्या काफी अच्छी रहती है। स्थानीय निवासी लंबे समय से इन रूटों पर बस सेवा शुरू किए जाने की मांग हुई थी। लेकिन वाहनों के अभाव में डिपो प्रशासन इन रूटों पर सेवा शुरू नहीं कर पा रहा था। अब ऋषिकेश डिपो को दो नई बसें मिली हैं। डिपो प्रशासन ने इन बसों को दिल्ली-कर्णप्रयाग-कालेश्वर रूट पर संचालित करने का निर्णय लिया है। सेवा आज बुधवार से शुरू किए जाने की संभावना जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *