नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली और आसपास के इलाकों में शनिवार और रविवार को भीषण ठंड पड़ने वाली है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में दो जनवरी तक घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की आशंका है। शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन भी दिल्ली समेत उत्तर भारत में घना कोहरा है। इसके चलते 250 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित हुईं, जिनमें अकेले दिल्ली में 238 फ्लाइट शामिल हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के साथ ही पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में ‘कोल्ड डे’ की स्थिति का पूर्वानुमान जताया गया है। आईएमडी ने 2 जनवरी तक उत्तर भारतीय राज्यों में कोहरे के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवआईअड्डे पर सुबह के समय दृश्यता मामूली सुधार के साथ 150 मीटर तक पहुंच गई।चंडीगढ़ एयरपोर्ट से 14 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं।
आज और कल जबरदस्त ठण्ड, घना कोहरा

