प्रदेश के मंत्री की आवाज़ निकाल ठगी का मामला,जानिए पूरा मसला

देहरादून : प्रदेश में साइबर ठग का बड़ा मामला सामने आया है जिसके चलते वित्त एवं विधायी मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की आवाज निकाल कर साइबर कैफे मालिक से ठगी की कोशिश की गई। साइबर कैफे के मालिक को बहन की बेटी के कॉलेज की फीस के लिए 21 हजार रूपये जमा कराने की बात कही गई। आज शुक्रवार को मंत्री के आवाज निकालकर साइबर ठगी का मामला सामने आने से सभी हैरान रह गए। मंत्री की आवाज निकाल रहे शख्स ने कैफे मालिक से कहा कि नौ बजे तक हर हाल में बहन की बेटी के कॉलेज की फीस जमा होनी है। कैफे मालिक ने नौ बजे तक फीस जमा कर पाने में असमर्थता दिखाई। 

फिर शख्स ने कहा कि दस बजे तक फीस जमा करादो कैफे मालिक ने जब फिर जल्दी पैसा ट्रांसफर करने में असमर्थता जताई तो शख्स ने कहा कि मेरा तो कुछ लिहाज रखो और दस मिनट में पैसा डालो। कुछ देर बाद जब साइबर कैफे मालिक ने मंत्री के पीआरओ से संपर्क किया तो मामला फर्जी निकला। वित्त मंत्री के ओएसडी ताजेंद्र सिंह नेगी ने कोतवाली में अज्ञात ठगों के खिलाफ तहरीर दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *