पीएम मोदी का 71वां जन्मदिन कल,आखिर इस बार क्यों मनाया जाएगा ज़ोरदार ?

नई दिल्ली : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल शुक्रवार 17 सितम्बर को 71 वर्ष के होंगें। जी हाँ कल पीएम का जन्मदिवस पुरा देश मनाएगा।अपने प्रिय नेता और पार्टी के मुख्य चेहरे प्रधानमंत्री नरेेंद्र मोदी का जन्मदिन भारतीय जनता पार्टी कल खास उत्साह के साथ मानाने जा रही है। भाजपा पार्टी द्वारा कल उनके जन्मदिन पर तीन सप्ताह तक उनके पार्टी में 20 वर्ष पूरे होने की ख़ुशी मनाएगी। जन्मदिवस समारोह के आयोजनों को लम्बा आयोजित किया जायेगा। कल पीएम के जन्मदिन से प्रारम्भ होने सभी कार्यक्रम होंगें और आगामी माह सात अक्तूबर तक जारी रहेंगें। 


पोलिटिकल एक्सपर्ट्स का कहना है कि पार्टी इन कार्यक्रमों का आयोजन अब इसलिए कर रही है जब कोविड की दूसरी लहर में सरकारी इंतजामों, ऑक्सीजन की कमी से मौत आदि पर नरेंद्र मोदी सरकार की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आलोचना हुई और हाल ही में एक सर्वे से संकेत मिले हैं कि नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता कम हुई है इसलिए अब जो छवि धूमिल हुई है उसे फिर से आयोजनों  जनता को खुश करके फिर से सवारना चाहती है।   

किसान आंदोलन तेवर बनाए हुए है, उत्तर प्रदेश में चुनाव करीब है ऐसे मौके पर भाजपा चाहती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर चर्चा में आ जाएं। इसलिए जिन पीएम को जन्मदिन पर आयोजन आदि पसंद नहीं थे तभी भी समारोह कई दिन तक किए जायेंगें। आपको बतादें ये जन्मदिन इसलिए भी चर्चा में होगा क्यूंकि पीएम गुजरात में करीब 14 साल सत्ता में रहे तभी भी कोई आयोजन फूल भेट कभी नहीं दिए गए लेकिन विधानसभा चुनावों से पहले पड़ रहा मोदी का यह जन्मदिन कुछ ख़ास सौगात लेकर आ रहा है। और इसके पीछे विश्लेषक बड़ा मकसद भी बता रहे हैं। ,जबकि पीएम मोदी बेहद सादगी से अपना जम्दीन हर वर्ष मानते हैं इस बार कोरोना संक्रमण में बीजेपी पार्टी की छवि कुछ धूमिल हुई हैं जिसे सुधारनें के लिए जन्मदिन का सीतेमाल किया जा रहा है। और स्वाभाविक है की इसमें प्रधानमंत्री जी की भी रजामंदी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *