आज उछाल पर बंद हुआ बाजार,सेंसेक्स-निफ्टी भी हरे निशान पर

आज कारोबारी बाजार में सप्ताह के तीसरे दिन( बुधवार) को दिनभर केउतरते-चढ़ते शेयर बाजार ऊँचे पड़ाव पर पहुंचा हैं। आपको बतादें कि बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 452.74 अंकों (0.75 फीसदी) की तेजी के साथ 60,737.05 के स्तर पर क्लोज़ हुआ। दूसरी तरफ अगर बात करें “नेशनल स्टॉक एक्सचेंज” की तो 169.80 अंक (0.94 फीसदी) की उछाल पर  18,161.75 के स्तर पर बंद हुआ हैं। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,293.48 अंक या 2.20 फीसदी के लाभ में रहा। शेयर बाजार आज लगातार पांचवें दिन हरे निशान पर बंद हुआ है। आपको बतादें कि आज टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा मोटर्स के शेयर्स में जबरदस्त उछाल है।  एनएसई पर यह 21.11 फीसदी के उछाल के साथ 509.70 के स्तर पर बंद हुआ। सप्ताह के कारोबार के समय 516 रुपये पर पहुंच गया था। इससे पिछले कारोबारी सत्र में यह 421 रुपये पर बंद हुआ था। एक महीने में यह 66.51 फीसदी बढ़ा है।  कंपनी का बाजार पूंजीकरण 1.69 लाख करोड़ रुपये के पार हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *