प्रदेश में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज दूसरा दिन,गोपेश्वर से हुई रवाना

गोपेश्वर : कल उत्तराखंड के माणा गांव से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज दूसरा दिन है , आज यह यात्रा गोपेश्वर से कर्णप्रयाग के लिए रवाना हुई। आज सुबह कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने गोपेश्वर में तिरंगा फहरा के यात्रा को रवाना किया । इसके बाद यात्रा गोपीनाथ मंदिर पहुंची और फिर नगर की सड़कों पर निकाली गई।

प्रदेश अध्यक्ष के साथ बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी, चमोली के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व प्रदेश प्रवक्ता लखपत बुटोला, प्रदेश महामंत्री हरिकृष्ण भट्ट सहित कांग्रेस के कई कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे । माहरा ने वर्तमान की उत्तराखंड सरकार पर परीक्षाओं में हो रही धांधलेबाजी सहित अंकिता भंडारी केस को दबाने और जांच में जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया ।उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार भ्रष्टाचार के दलदल में फंस गई है। भर्तियों में घोटाले हो रहे है । महिलाओं की सुरक्षा भगवान भरोसे है।