सानिया मिर्ज़ा खेल रहीं आखिरी सीज़न,संन्यास का किया ऐलान

नई दिल्ली : आज खेल जगत से बड़ी खबर मिल रही है,भारत की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने खेल से संन्यास लेने का ऐलान किया है। ऑस्ट्रेलियन ओपन का हिस्सा रही सानिया मिर्ज़ा ने कहा है कि  2022 उनका आखिरी खेल का सीजन है इसका मतलब सानिया का यह साल होगा जब वो टेनिस कोर्ट पर नज़र आएँगी। आज बुधवार को उन्हें महिला डबल्स के पहले राउंड के मुकाबले में हार मिली है। आज का मैच उनके और यूक्रेन की नादिया किचेनोक का सामना स्लोवेनिया की तमारा जिडानसेक और काजा जुवान की जोड़ी ने 4-6 6-7(5) से हरा दिया। इस तरह वो महिला डबल्स के पहले मुकाबले में ही हारकर बाहर की गई हैं। ऑस्ट्रेलियन ओपन में अभी सानिया मिक्स्ड डबल्स का मैच खेलेंगी। उन्होंने अमेरिका के राजीव राम के साथ जोड़ी तैयार की है। 

बोलीं सानिया –आज सानिया ने कहा है कि- 2022 मेरा आखिरी सीजन होगा अब आगे पूरा सीजन खेल पाऊंगी या नहीं। पहले दौर में हारने के बाद सानिया ने कहा कि मुझे लगता है मैं बेहतर खेल सकती हूं, लेकिन अब शरीर साथ नहीं दे पा रहा। ये मेरे लिए सबसे बड़ा दुःख की बात है।
35 साल की सानिया भारत की सबसे बड़ी महिला टेनिस स्टार हैं। उन्होंने टेनिस में अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत 2003 में की थी। पिछले 19 साल से वह लगातार टेनिस खेल रही हैं


किन दिग्गज खिलाडियों को हराया है सानिया ने ?
सानिया मिर्ज़ा ने कई एकल मैच में अपना लोहा मनवाया है जिनमें उन्होंने कई खिलाड़ियों को हराया। अपने सिंगल्स करियर में सानिया ने  स्वेतलाना कुज्नेत्सोव, वेरा ज्वोनारेवा, मैरियन बोर्तोली, पूर्व नंबर-एक मार्टिना हिंगिस, दिनारा सफिना और विक्टोरिया अजारेंका जैसी स्टार खिलाड़ियों को हार का मुँह दिखाया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *