आज जर्मनी में होने वाले दो दिवसीय जी-7 शिखर सम्मेलन का हिस्सा बनने के लिए पीएम मोदी रवाना होंगे। पीएम आज रात को भारत से जर्मनी के लिए निकलेंगें । वह शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक और बातचीत करेंगें। वो एक सामुदायिक कार्यक्रम में भारतीय समुदाय के लोगों के साथ संवाद कर आगामी 26 व 27 जून को होने वाले इस शिखर सम्मेलन में यूक्रेन-रूस युद्ध, हिन्द प्रशांत क्षेत्र की स्थिति, खाद्य एवं ऊर्जा सुरक्षा, जलवायु समेत जरूरी चुनौतियों पर बातचीत करेंगें।
देशों को एकजुट करना है-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जर्मनी दौरे पर वहां के पेंटागन के प्रेस सचिव जॉन किर्बी ने कहा है कि भारत, इंडोनेशिया, दक्षिण अफ्रीका, अर्जेंटीना, सेनेगल को इस शिखर सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया गया है। G7 में कुछ एजेंडा आइटम हैं जो उन देशों पर लागू होंगे। हमारा मकसद समान सिद्धांतों और पहलों वाले देशों को एकजुट करना है।
आपको बतादें की जी-7 समूह दुनिया के सात सबसे अमीर देशों का ग्रुप है और इसकी अध्यक्षता अभी जर्मनी करने जा रहा है। ब्रिटेन, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, ईटली, जापान और अमेरिका शामिल है। इसमें अर्जेंटीना, इंडोनेशिया, सेनेगल, दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों को भी आमंत्रित किया गया है।

