मुलायम सिंह यादव का 82वां जन्मदिन आज,पीएम-यूपी सीएम समेत तमाम बड़े नेताओं ने दी शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश में तीन बार बतौर मुख्यमंत्री पद पर रहे और एक बार रक्षा मंत्री रह चुके समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का आज 82वां  जन्मदिन है। जिस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें बधाई दी है।  पीएम मोदी ने कहा कि देश की राजनीति में यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री ने अपना अहम् और महत्वपूर्ण  योगदान समर्पित किया है। 
इतना ही नहीं बल्कि मुलायम सिंह यादव को बधाई देते हुए मोदी ने कहा, ”उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। देश की राजनीति में उन्होंने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मैं उनके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।”

सीएम योगी ने पूर्व रक्षा मंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए ट्वीट किया, ”उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।’ आपको बतादें कि मुलायम सिंह का जन्म उत्तर प्रदेश के सैफई में सन 1939 में हुआ था।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी दी बधाई-

 मुलायम सिंह के जन्मदिन पर जहां तमाम बधाइयों का सिलसिला जारी है वहीं इसी कड़ी में अपनी उपस्थिति दर्ज करते हुए यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी पूर्व सीएम को जन्मदिन पर बधाई दी है।  यह शुभकामनाएं उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखी हैं जिसमें केशव प्रसाद ने मुलायम सिंह की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है कि  ”उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा सपा के वरिष्ठ नेता एवं सांसद श्री मुलायम सिंह यादव जी आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें।”


नितिन गडकरी ने भी दी बधाई –
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने वरिष्ठ सपा नेता को बधाई देते हुए लिखा, ”उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक श्री मुलायम सिंह यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें, ईश्वर से यही कामना करता हूं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *