राज्य में इस इस वर्ष पहली बार पारंपरिक अनाजों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कृषि विभाग ने दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय पौष्टिक अनाज महोत्सव का आयोजन किया है। आज सोमवार 27 दिसंबर से शुरू हुए इस महोत्सव का उद्घाटन राज्य के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा किया गया। लेकिन इससे पहले तय कार्यक्रम के अनुसार इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करने वाले थे। लेकिन अब मुख्यमंत्री के आज शाम को इस महोत्सव में आने की खबर है।
आपको बतादे कि इस आयोजन के विषय में बताते हुए कृषि निदेशक गौरी शंकर ने कहा है कि प्रदेश के पौष्टिक अनाज मंडुवा, झंगोरा, चौलाई, गहत दाल, सोयाबीन, काला भट्ट समेत अन्य अनाजों को प्रोत्साहित करने के लिए पहली बार रिंग रोड स्थित किसान भवन के समीप अंतरराष्ट्रीय पौष्टिक अनाज महोत्सव 27 से 28 दिसंबर तक आयोजित किया गया है।
सभी जिलों के किसान हुए शामिल –
अब महोत्सव में पौष्टिक अनाज उत्पादों के प्रसंस्करण व मार्केटिंग करने वाली कंपनियों के अलावा प्रदेश के स्वयं सहायता और किसान समूह की ओर से प्रदर्शनी लगाई गई है। महोत्सव में संगोष्ठी भी होगी। जिसमें कृषि विशेषज्ञ अनाजों के पौष्टिक महत्व के बारे में जानकारी देंगे। आज से दो दिनों तक चलने वाले इस बड़े आयोजन में सभी जिलों के किसान भागेदारी ले रहे हैं।

