अद्भुत: आज अंतरिक्ष में अद्भुत संयोग,एक लाइन में ये पांच गृह 

हम सभी जानतें  है कि अंतरिक्ष हमारी कल्पनाओं से कही गुना ख़ूबसूरत और रहस्य्मय है।  यहाँ अक्सर रहस्यमयी खगोलीय घटना सामने आती है जिन्हें हम देख या महसूस कर पाते हैं। ज्यादातर घटनाओं के बारे में तो पता ही नहीं चलता, लेकिन अगर हम आपसे पूछें कि क्या आपने कभी अंतरिक्ष में ग्रहों की परेड या ग्रहों को एक  साथ होते देखा है तो आपका क्या जवाब होगा ?
अंतरिक्ष की अद्भुत घटनाओं में से एक है ग्रहों का अलाइनमेंट है जिसको देखना बेहद रोमांचक होता है और अब फिर से 18 साल बाद अंतरिक्ष में ऐसी ही खगोलीय घटना घटने जा रही है। ग्रह आज अंतरिक्ष में परेड निकाल रहे हैं। आज यानी 24 जून को अंतरिक्ष में पांच ग्रह एक सीधी लाइन में नजर आएंगे। बुध, शुक्र , मंगल , बृहस्पति और शनि को हम दूरबीन  के माध्यम से आज एक लाइन में देख सकते हैं। खगोलविद इस घटना को ग्रहों का संगम कहते हैं।

अब कब भविष्य में  देख सकेंगें-आपको बतादें कि इससे पूर्व वर्ष 2004 में एक सीधी रेखा में देखा जा चुका है। अब यह ग्रह फिर 18 साल बाद 2040 में एक साथ नजर आएंगे। वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर मौसम साफ रहता है तो ये ग्रह एक सीध में आसानी से देखे जा सकते हैं। अगले कुछ महीनों में इनके बीच की दूरी बढ़ती जाएगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *