दूल्हा बिना दोस्त के ले गया बारात,दोस्त ने ठोका मुकदमा और 50 लाख का नोटिस 

हरिद्वार : उत्तराखंड से मजेदार और अजीबोग़रीब खबर सामने आई है जिसके चलते यदि आपको पता चले की शादी में दूल्हा अपने दोस्त को नहीं ले गया तो उसपर भारी पड़ा ऐसा करना तो आपके दिमाग में कई प्रश्नों का उठना लाज़मी है। की आखिर  ऐसा क्यों हुआ होगा ? एक दोस्त द्वारा दूसरे दोस्त को बारात में नहीं ले गया तो ना ले जाने वाले दोस्त यानी की दूल्हे पर नाराज़ दोस्त ने 50 लाख रुपए का हर्जाना भरने का नोटिस भेज दिया है। दोस्त ने आरोप लगाया कि कार्ड में दिए गए समय से पहले दूल्हा बरात लेकर चला गया और जब तक दोस्त तैयार होकर पहुंचा तब तक बारात रवाना हो चुकी थी।
शिकायतकर्ता दोस्त- दोस्त चंद्रशेखर का कहना है कि उसके कहने पर जो लोग दोस्त की शादी में जाने के लिए आए थे उन्हें दूल्हा द्वारा बारात में ना ले जाने की वजह से काफी दुख पहुंचा है और उन सभी ने चंद्रशेखर को अत्यधिक मानसिक प्रताड़ना पहुंचाई और उसकी छवि को खराब किया। चंद्रशेखर का कहना है कि इस संबंध में उसने दूल्हे रवि को फोन पर भी मानहानि की सूचना दी लेकर रवि ने ना कोई खेद जताया और ना माफी मांगी। जिसके बाद चंद्रशेखर ने अपने एडवोकेट अरुण भदौरिया के माध्यम से एक कानूनी नोटिस भिजवाया है कि 3 दिन के अंदर मानहानि की बात सार्वजनिक रूप से शमा याचना करें और 50 लाख हर्जाना भरें। इसपर काफी चटकारे लेकर लोग चर्चा भी कर रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *