देहरादून : प्रदेश के पूर्व सीएम हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर एक बार फिर हलचल मचाई है, जिसमें फेसबुक पर उनकी चुटकी चर्चा का बड़ा मुद्दा हो चुका है। रविवार को उन्होंने अपनी फेसबुक पोस्ट में कहा कि एक विवाह समारोह में पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से भेंट हुई। हरदा ने कहा है कि भगत दा गाड़ वाले हैं और मैं थार वाला हूं। एक बात हम दोनों में एक सी है कि अपनी माटी और पार्टी से उनका लगाव भी मेरी तरह ही है। मोहनरी में काफल मेले में भगतदा को बुलाऊंगा । आगे उन्होंने चुटकी लेते कहा कि भगतदा को आजकल पार्टी (भाजपा) ने घर में बैठा दिया है और मुझे जनता ने बैठा रखा है।
चुटकी….की चर्चा का विषय बनें हरदा,बोले-मुझे जनता ने बैठाया

