जयपुर : राजस्थान के बाड़मेर में बाड़मेर-जोधपुर हाईवे पर आज बड़ा हादसा होने की खबर मिली है। जिसके चलते यहाँ बस और एक टैंकर की बुरी तरह टक्कर हुई और टैंकर और बस में भीषण आग लग गई, इस हादसे में करीब 12 लोगों के ज़िंदा जल जानें की जानकारी प्राप्त हुई है। सूत्रों की मानें तो,इस हादसे में अन्य कई लोगो बुरी तरह घायल भी हुए हैं। जिन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।
यह घटना जब घटित हुई उस टाइम बस में 25 लोग यात्री थे। जैसे ही टैंकर और बीएस की आपस में टक्कर हुई बस में आग लग गई। इससे लोग उसी में फंस गए, कुछ लोग खिड़की तोड़कर बाहर निकल आए। हादसे की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 10 लोगों को बाहर निकाला। आपको बतादें कि इस बड़े हादसे की वजह से अभी हाईवे पर लंबा जाम लग गया है, जिसको देखते हुए भारी पुलिसबल तैनात किया गया है।

