चारधाम यात्रा की सतत निगरानी के लिए अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में कमेटी बनेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को शीघ्र कमेटी बनाने के निर्देश दिए। नई दिल्ली प्रवास पर गए मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड सदन से वर्चुअल बैठक में अधिकारियों से चारधाम यात्रा का फीडबैक लिया। सीएम ने अफसरों को आगाह करते हुए कहा है कि यात्रा प्रबंधन एवं संचालन में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर सीधे सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। चारधाम यात्रा की समीक्षा के दौरान सीएम ने कहा, सभी विभाग आपसी समन्वय से यात्रा के सुगम संचालन के लिए जिम्मेदारियों का पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करें। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव शैलेश बगौली, दिलीप जावलकर समेत कई अन्य अधिकारी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने कहा, चारधाम यात्रा में आगामी मानसून सीजन को लेकर भी सभी तैयारियां समय रहते पूर्ण की जाए। बारिश के वक्त यात्रा में होने वाली परेशानियों से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखी जाए। पुलिस बल की तैनाती भी की जाए। कहा, यात्रा को चलाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
Related Posts
प्रदेश में ड्रैगन फ्रूट की खेती शुरू, किसानों को मुफ्त मिले पौधे
देहरादून : प्राकृतिक सौंदर्यता में दून में ड्रैगन फ्रूट की खेती होनी शुरू की गई है। उद्यान विभाग ने पहली…
नैनीताल से शिफ्ट होगा हाईकोर्ट,मंत्रालय नें दी मंजूरी
देहरादून/नई दिल्ली : केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि उत्तराखंड हाईकोर्ट नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट होगा।…
हादसे के 38 दिन बाद सुरंग का निर्माण दोबारा शुरू, पढ़े पूरी खबर !
41 मजदूरों के फंसने के बाद उन्हें भरी मशक्कत से निकाला गया अब इस घटना के 38 दिन बाद सुरंग…

