पीएम मोदी पर आत्मघाती हमले की मिली धमकी,जांच शुरू  

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पूर्व पीएम राजीव गांधी की हत्या की तरह बम से उड़ाने की धमकी मिली है।  पीएम मोदी सोमवार को दो दिवसीय केरल यात्रा पर जाएंगे। इस बीच एक धमकी भरा पत्र प्राप्त  हुआ है। जिसमें लिखा है कि पीएम मोदी को राजीव गांधी की तरह बम से उड़ाया जाएगा। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है। 

 खबर है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन के कार्यालय में कोच्चि के एक व्यक्ति द्वारा कथित रूप से मलयालम में लिखा गया पत्र प्राप्त हुआ था। उन्होंने इस पत्र को पिछले सप्ताह पुलिस को सौंप दिया था।

पत्र जो मिला है उसमें  एनके जॉनी नाम के एक व्यक्ति का एड्रेस लिखा है पुलिस ने कोच्चि के मूल निवासी जॉनी से पूछताछ की तो उसने पत्र लिखे जाने से इनकार किया है। जॉनी ने एक व्यक्ति का नाम लिया है जो उसके लिए ऐसा फ़सानें के उदेश्य से कर सकता है। 

जॉनी ने कहा कि पुलिस ने उनकी लिखावट से पत्र का मिलान किया है। इससे साफ है कि पत्र के पीछे वह नहीं था। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि धमकी के पीछे कोई ऐसा व्यक्ति हो जो द्वेष रखता हो। मैंने उन लोगों के नाम साझा किए हैं जिन पर मुझे शक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *