आज रात से करवट लेगा मौसम, ऐसे बदलेंगी हवाएं

बीते कुछ दिनों से उत्तर पश्चिमी हिमालयन रीजन में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बनी हुई थी। बीते दिन सोमवार से इसकी सक्रियता कुछ कम हुई ही थी कि एक बार फिर से मौसम को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया गया है। मौसम विभाग के अनुसार,  कुछ घंटे के भीतर एक बार फिर से इसी क्षेत्र में मौसम के बड़े बदलाव होने की उम्मीद है।

दरअसल मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि  40 दिन के भीतर पांचवीं बार आए पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने के बाद इसकी सक्रियता एक बार फिर बढ़ने जा रही है। अनुमान यही लगाया जा रहा है कि अगले 60 घंटों के भीतर उत्तर भारत के राज्यों में एक बार फिर तेज आंधी-तूफान और बारिश समेत भारी बर्फबारी होने वाली है।मौसम विभाग के मुताबिक बीते 29 फरवरी से सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बीती सोमवार देर शाम से कम हो गई थी। लेकिन अचानक बदले साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से फिर से आज मंगलवार देर शाम से मौसम करवट ले सकता है। वहीँ उत्तर प्रदेश और आसपास के राज्यों में समुद्र तल से डेढ़ किलोमीटर ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है, जिसके चलते मौसम में एक बार फिर से बड़ा बदलाव देखा जा सकता है। इसके अलावा जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और इससे लगाते हुए मैदानी इलाकों में भी मौसम बदलने का अनुमान लगाया जा रहा है। विभाग के मुताबिक अगले 60 घंटों तक इन इलाकों में मौसम की बड़े बदलाव देखे जा सकते हैं। उत्तर पश्चिम बल्कि पूर्वोत्तर के राज्यों में भी देखने को मिलेगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार देर शाम से गुरुवार रात तक अरुणाचल प्रदेश से लेकर नागालैंड और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में न सिर्फ तेज बारिश हो सकती है पूर्वी मध्यप्रदेश समेत तमिलनाडु, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल से लेकर समूचे पूर्वोत्तर में अगले 72 घंटों बारिश हो सकती है। इसके अलावा इन इलाकों में तेज ओलावृष्टि भी होने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *