सिरफिरे आशिक़ की धमकी,ख़बर बनी आकर्षण का केंद्र

हापुड़: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां दुल्हन के घर बारात लाने पर दुल्हे को जान से माने की धमकी दी गई है। दूल्हे के घर के बाहर एक पोस्टर लगाया गया है। इसमें पर लिखा है “दूल्हे राज करिश्मा मेरी है बारात लेकर मत आना नहीं तो श्मशान बना दूंगा।
कान खोलकर सुन मोन्टू सिंह दूल्हे राजा, करिश्मा मेरी है बारात लेकर मत आना। नहीं तो तू जिंदा नहीं बचेगा। बारात को श्मशान बना दूंगा। जिस भाई को दावत के साथ गोली भी खानी हो वही बारात में आए। अभी ये सिर्फ हल्का सा ट्रेलर देकर जा रहा हूं, बाकी फिल्म बारात में चलेगी।
यह धमकी भारा मैसेज लिखकर दूल्हे के घर के बाहर और इलाके के आसपास कई जगह पर चिपकाएक गए हैं। यह पूरा मामला जनपद हापुड़ जिले के सिंभावली कोतवाली क्षेत्र के फरीदपुर गांव का है। इस धमकी भरे पोस्टर से गांव के सभी लोग परेशान हैं। पीड़ित दूल्हे जय सिंह ने थाने में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई है।