प्रयागराज: माफ़िया अतीक अहमद को उमेश पाल अपहरण केस में उम्र कैद की सज़ा भले ही हो गई हो, लेकिन माफ़िया अतीक के गैंग के सदस्य अब भी बेलगाम हैं। उनके रंगदारी के अवैध धंधे पर लगाम नहीं लगी है। पहले अतीक के गुर्गे असाद ने वकील से 10 लाख की रंगदारी मांगी थी, जिसकी प्राथमिकी करेली थाने में दर्ज हुई थी। अब एक महिला प्रधान के बेटे ने आरोप लगाया है कि अतीक के दो करीबियों की ओर से2 करोड़ की रंगदारी मांगी गई है और न देने पर जान से मारने की धमकी दी है।
पीड़ित प्रधान के बेटे अख्तर ने पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा से मुलाकात कर शिकायत भी की है. वहीं, पुलिस अफसरों ने जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है. 2 करोड़ रुपए की रंगदारी न देने पर प्रधान के बेटे की जमीन कब्जा करने की धमकी तक दी है। इस पूरे वारदात के बाद से प्रधान वह उसका परिवार डरा व सहमा हुआ है, उन्हें अपनी जान का खतरा मंडरा रहा है. उन्होंने सुरक्षा की भी गुहार लगाई है।
गौरतलब है कि पुरामुफ्ती के शेखपुर गांव के प्रधान के बेटे मोहम्मद अख्तर पर 15 दिन पहले कुछ अज्ञात लोगों ने हमला भी किया था, जिसमें उन्होंने अतीक के करीबी कौशाम्बी के ज़ैद और उबैद पर मुकदमा भी दर्ज कराया था। लेकिन उसके बाद भी अतीक के ये गुर्गे उससे दो करोड़ के बदले जान बख्शने को कह रहे हैं ।
जेल में बंद माफ़िया का कम नहीं हुआ आतंक,किया ये काम

