27 अक्टूबर को बंद होंगे केदारनाथ धाम के कपाट,आ सकते हैं पीएम मोदी

केदारनाथ : इस महीने की 27 तारीख़ को केदारनाथ धाम के कपाट विधिवत पूजा पाठ के बाद बंद कर दिए जाएंगे। इसी बीच ख़बर आ रही है की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कपाट बंद होने से पहले केदारनाथ दर्शन के लिए आ सकते हैं। लेकिन पीएमओ के इस ख़बर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बता दें कि पीएम मोदी का केदारनाथ से बहुत जुड़ाव है , और वह यहां चल रहे विकास कार्यों को देखने आते रहते है। अभी हाल ही में उन्होंने ड्रोन के माध्यम से उन्होंने पीएमओ में निर्माण कार्यों की समीक्षा की थी।

सूत्रों के मुताबिक, 23 अक्तूबर को पीएम मोदी केदारधाम कार्यक्रम के दौरान निर्माण कार्यों का जायजा भी लेंगे। और सूत्रों की माने तो पीएम केदारनाथ के बाद बद्रीनाथ भी दर्शन के लिए जा सकते है। और यहां भी चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं। बद्रीनाथ धाम समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि अभी प्रधानमंत्री के यहां आने की आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। लेकिन उनके आने की संभावना को देखते हुए तैयारियां पूरी की जा रही है। बता दें कि 27 अक्टूबर को केदरनाथ और 19 नवंबर को बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद कर दिए जाएंगे।