दो स्थानों का नाम बदला जाएगा, सरकार की मंजूरी 


लखनऊ : उत्तर प्रदेश के दो जिले गोरखपुर और देवरिया में दो स्थानों के नाम बदले जाने पर हरी झंडी देदी  गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार की सिफारिशों के बाद इनका नाम बदलने पर अपनी मंजूरी दी गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी आज साझा की है। खबरो की माने तो,गोरखपुर जिले में नगर पालिका परिषद मुंडेरा बाजार का नाम बदलकर चौरीचौरा और देवरिया जिले के तेलिया अफगान गांव का नाम बदलकर तेलिया शुक्ल करने की मांग की जा रही थी। ऐसे में मंत्रालय द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किया गया है। चौरीचौरा घटना के सौ साल पूरे होने पर इतिहास के कई गलत तथ्यों को दुरुस्त करने के साथ ही कई परिवर्तन भी होंगे।   इसी कड़ी में अब चौरीचौरा के मुख्य बाजार और नगर पंचायत मुंडेरा बाजार का नाम बदलकर चौरीचौरा नगर करने की तैयारी की जा रही थी। इस संबंध में जिला प्रशासन ने शासन को प्रस्ताव भेजा था। सीएम ने इसपर सहमति दी थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *