ग्राम पंचायत लालपुर कलां के प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षिका ने बीते दिन बुधवार को नदी में कूदकर अपनी जान देदी। मृतका फरहा नकी (35) वर्षीय थी। जिसनें बहल्ला नदी में कूदकर जान दे दी। वह मुरादाबाद के मोहल्ला आजादनगर की निवासी थी। गाजियाबाद की फार्मेसी कंपनी में कार्यरत शिक्षिका के पति सुहेल जैदी ने कहा है कि पत्नी शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी की व्यवस्था से तनाव में थी। यह दुखद बुधवार की सुबह नंगली गांव के पास की है। फरहा बीते दिन बुधवार सुबह सात बजे मुरादाबाद से ऑटो से स्कूल के लिए निकली थीं। सुबह करीब 7.30 बजे स्कूल पहुंचने से पहले ही फरहा ने ऑटो रुकवाया। टांडा थाना क्षेत्र के कनपुर-लालपुर रोड पर नंगली गांव के पास बहल्ला नदी की पुलिया पर गई और निकट के लोगों ने बताया कि एकाएक वह पुलिया से नदी में कूद गईं। बचाने के लिए नजदीक मौजूद कुछ लोग भी नदी में कूदे। मशक्कत के बाद फरहा को बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। टांडा पुलिस का कहना है कि इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
प्राथमिक स्कूल की शिक्षिका कूदी नदी में, ऑनलाइन हाजिरी से त्रस्त

