राज्य नर्सिंग कॉलेज देहरादून में निर्माणाधीन प्रशासनिक भवन और हॉस्टल का ढांचा अब नहीं तोड़ा जाएगा। निर्माण कार्य की गुणवत्ता के कारण सिंचाई शोध संस्थान रुड़की ने शासन को जांच रिपोर्ट दी है। बीते पांच साल से निर्माण कार्य बंद है और इसपर रिपोर्ट पेश होने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू होगा। वर्ष 2016 में चंदरनगर स्थित राज्य नर्सिंग कॉलेज में 25 करोड़ की लागत से प्रशासनिक भवन और हॉस्टल का निर्माण कार्य उत्तर प्रदेश निर्माण निगम ने शुरू कराया था।
इन दोनों भवनों का ढांचा तैयार है, लेकिन 2017 में नियोजन विभाग ने निर्माण कार्य का ऑडिट हुआ था जिसके बाद उसे सही नहीं पाया गया। शासन ने कार्यदायी उत्तर प्रदेश निर्माण निगम को नोटिस जारी किया था। तब तक प्रशासनिक व हॉस्टल का काम बंद पड़ा है। पांच साल में निर्माण के नाम पर एक ईंट नहीं लगी।केंद्र सरकार की संस्था सिंचाई शोध संस्थान रुड़की से प्रशासनिक व हॉस्टल के निर्माण कार्य की जांच कराई। इसकी रिपोर्ट संस्थान ने शासन को सौंप दी है।

