जम्मू-कश्मीर में बड़ी  साजिश  हुई नाकाम,आईईडी मिला 

उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर के तुलीबल इलाके में कुछ ऐसा मिला जिससे अफ़रातफ़री मच गई दरअसल,इलाके में संदिग्ध आईईडी मिला । सोपोर पुलिस, 52RR और CRPF मौके पर जा पहुंची है। बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया है और  बम को निष्क्रिय करने की तैयारी है।  इससे पहले, शोपियां जिले के शिरमल इलाके में सुरक्षाबलों ने छह दिसंबर को सड़क किनारे लगाई गई इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस बरामद हुई थी और सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की आतंकी साजिश को पकड़ लिया गया था। बाद में बम निरोधक दस्ते ने आईईडी को निष्क्रिय किया और इस विस्फोटक को एक प्रेशर कुकर में लगाया गया था।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा है कि पुलिस और सेना की संयुक्त टीम शिरमल इलाके में गश्त पर थी। इस दौरान सड़क किनारे आईईडी पर उसकी नजर पड़ी। तुरंत बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। दस्ते ने आईईडी को नष्ट कर दिया। इससे एक बड़ा हादसा टल गया। जिस सड़क पर इसे लगाया गया था वहां से आम नागरिकों के अलावा सुरक्षाबलों का भी आना जाना लगा रहता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *