देहरादून : खबर है कि उत्तराखंड में निकाय चुनाव से पूर्व की तैयारियां जोरो पर हैं जिसके लिए करीब डेढ़ साल से सर्वेक्षण किया जा रहा था। एकल सदस्यीय समर्पित आयोग ने ओबीसी सर्वे का सभी काम पूरा कर लिया है अब जल्दी ही इसकी रिपोर्ट सौपी जाएगी। खबर है कि इस महीनेआयोग अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप सकता है। इस सर्वे रिपोर्ट के आधार पर ही निकायों में मेयर व पार्षद, सभासदों के पद आरक्षित किए जाएंगे, साथ ही अगले साल निकाय चुनाव होने हैं और निर्वाचन आयोग इन दिनों मतदाता सूची तैयार कराने में जुटा हुआ है। एकल सदस्यीय समर्पित आयोग भी ओबीसी सर्वेक्षण करा रहा था। अब आयोग ने सर्वेक्षण के हिसाब से सभी निकायों में जनसुनवाई पूरी हो गई है। एक अधिकारी ने कहा किसर्वेक्षण का काम पूरा होने के पश्चात ही आखिरी रिपोर्ट दी जाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि इसी माह रिपोर्ट तैयार हो जाएगी और मुख्यमंत्री को सौपेंगे। निर्वाचन आयोग फरवरी में अंतिम मतदाता सूची जारी करेगा। तब तक आम चुनाव की आचार संहिता भी लागू हो जाएगी, जिसके बाद ही निकाय चुनाव रखे जा सकेंगे।
निकाय चुनाव के लिए सर्वे हुआ पूरा, इसी माह सौपी जाएगी रिपोर्ट

