महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री नवाब मालिक को कोर्ट से झटका,नहीं मिली ज़मानत

मुंबई : मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किए गए महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। इस बार भी नवाब मलिक को कोर्ट से राहत नहीं मिली और उन्हें अभी कुछ दिन और जेल में बिताने होंगे। बता दें कि दाऊद इब्राहिम मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पीएमएलए की विशेष अदालत ने आज नवाब मलिक की न्यायिक हिरासत को 18 अप्रैल तक बढ़ा दिया है।
नवाब मलिक को प्रवर्तन निदेशालय ने पिछले साल नवंबर में उनके खिलाफ जबरन वसूली और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया था. मिलीजानकारी के अनुसार नवाब मलिक के वकील नीलेश भोसले ने बताया कि नवाब मलिक को उनकी न्यायिक हिरासत की समाप्ति के साथ आज अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने नवाब मलिक के न्यायिक हिरासत को 18 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है। उन्होंने अपने घर के भोजन और दवाओं का अनुरोध किया है और अपनी गिरफ्तारी को अवैध और असंवैधानिक बताते हुए चुनौती दी है। वहीं नवाब मलिक ने सुप्रीम कोर्ट का भी रुख किया है। नवाब मलिक ने सुप्रीम कोर्ट में बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी है। मालिक का दावा है कि उनकी गिरफ्तारी पूरी तरह से अवैध है।