सनी देओल के विरोध में उतरे लोग , संसदीय क्षेत्र में पोस्टर चस्पा 

अभिनेता सनी देओल की 11 अगस्त को ग़दर 2 रिलीज होने वाली हैं फिल्म का जहां फैन्स को इंतज़ार हैं वहीँ इस फिल्म का विरोध होना भी शुरू हो गया है। गदर-2 का विरोध उनके ही संसदीय क्षेत्र गुरदासपुर में किया जा रहा है। यहाँ के स्थानीय लोगों और कांग्रेस नेताओं ने फिल्म के बायकॉट की अपील कर रहे है। मंगलवार को उन्होंने पोस्टर लेकर इसका विरोध किया। साथ ही सोशल मीडिया पर भी अभियान शुरू किया है।युवा अमरजोत सिंह और अमृतपाल ने बताया कि सनी देओल राजनीति में खुद को रियल हीरो साबित कर सकते थे, लेकिन उन्होंने गुरदासपुर के लोगों को धोखे में रखा।लोगों का कहना है कि हालिया सनी देओल चंडीगढ़ और फिल्म की प्रमोशन के लिए अमृतसर श्री दरबार साहिब गए थे, लेकिन 30 किलोमीटर दूर अपने लोकसभा क्षेत्र गुरदासपुर नहीं आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *