उत्तराखंड में छात्र संघ चुनाव सात नवंबर को होने हैं। उच्च शिक्षा निदेशालय ने आज बुधवार को इसका आदेश दे दिया है। जिसमें कहा गया है कि प्रदेशभर के कॉलेजों में एक ही दिन चुनाव संपन्न होंगे। हाल ही में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने जल्द से जल्द चुनाव कराने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद ही उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. सीएस सूंठा ने सभी शासकीय व अशासकीय कॉलेज के प्राचार्यों को चुनाव कराने का आदेश भेजा है
प्रदेशभर के कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव की तारीख का हुआ एलान

