उत्तराखंड के लिए बाद जरुरी जमरानी बांध परियोजना को केंद्रीय कैबिनेट ने अपनी हरी झंडी देदी है। इसे कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद कर आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस बांध परियोजना के निर्माण का रास्ता साफ होने से हल्द्वानी व आसपास के क्षेत्र में पेयजल एवं सिंचाई की बड़ी परेशानी से निजात मिलेगी। जमरानी बांध परियोजना का निमार्ण नैनीताल में काठगोदाम से 10 किलोमीटर अपस्ट्रीम में गोला नदी पर होगा।
सीएम धामी ने किया केंद्रीय कैबिनेट का धन्यवाद, मिली इस परियोजना को मंजूरी
परियोजना से डेढ़ लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा होगी और हल्द्वानी शहर को वर्षभर 42 एमसीएम पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। आपको बतादें की इस परियोजना को 2584.10 करोड़ रुपये की सैद्धांतिक स्वीकृति मिली थी। राज्य को इसमें 10 प्रतिशत अंशदान देना होगा और केंद्र सरकार 90 प्रतिशत धनराशि खर्च करेगी।

