आज कारोबारी बाजार में सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार खुलते ही औंधे मुँह गिरा। बीते तीन दिनों से कारोबार में जारी तेजी पर ब्रेक लग गया। बीएसई का सेंसेक्स कारोबार की शुरुआत में ही 650 अंक टूट गया और 58,275 के स्तर पर खुला। इसी तरह एनएसई के निफ्टी सूचकांक ने भी 192 अंक की गिरावट के साथ 17,413 के स्तर पर कारोबार शुरू किया। कारोबार शुरू होने के साथ ही गिरावट का दौर शुरू हो गया। अभी तो , सेंसेक्स 997 अंक टूटकर 57,929 के स्तर पर खड़ा है और जबकि निफ्टी 294 अंक से ज्यादा फिसलकर 17,311 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले गुरुवार को भारतीय रिजर्व बैंक की एमपीसी की बैठक के नतीजे घोषित होने के बाद शेयर बाजार में उछाल आया था और यह तेजी कारोबार के अंत तक जारी रही थी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 460 अंक की बढ़त लेते हुए 58,926 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक भी 142 अंकों की जोरदार तेजी लेते हुए 17,606 के स्तर पर बंद किया गया है।
सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन में बाजार औंधे मुँह नीचे,निफ्टी 17400-सेंसेक्स 1000

