मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने नई दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से अलग-अलग मुलाकात में जोशीमठ भू-धंसाव की पूरी जानकारी सौपी है। सीएम ने इसके बाद अमित शाह से बात की है, और उन्हें जोशीमठ चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों के बारे में अवगत कराया।दोनों केंद्रीय नेताओं ने सीएम व प्रदेश अध्यक्ष को निर्देश दिए गए हैं कि संगठन प्रभावितों के साथ पूरी क्षमता के साथ खड़े रहे ताकि उनमें असुरक्षा न हो। मुख्यमंत्री ने नड्डा और शाह को मुलाकातों में प्रदेश सरकार के स्तर पर जोशीमठ में कराए जा रहे कार्यों और फैसलों के लिए बताया। प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने से लेकर उनके लिए अंतरिम राहत राशि का प्रावधान किया गया है। केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से भूगर्भीय व अन्य अध्ययन कराए जा रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से दिए जा रहे सहयोग के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री का धन्यवाद किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ाए जाने पर शुभकामनाएं दीं है। अध्यक्ष के रूप में आपके कुशल नेतृत्व में पार्टी ने नए कीर्तिमान बनाए हैं निश्चिततौर पर पुन: आपके बहुमूल्य मार्गदर्शन में पार्टी आगामी चुनावों में नई बुलंदियों को छुएगी।
जोशीमठ भू-धसाव की रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपी गई

