देहरादून: देहरादून जिले के एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने कई दरोगा और इंस्पेक्टर के तबादले किए हैं। तबादले हुई लिस्ट में 13 इंस्पेक्टर व 16 दरोगा शामिल हैं। पटेलनगर, कैंट,नेहरु कॉलोनी, मसूरी, विकासनगर, डोईवाला सहित साथ थानों के इंचार्च बदले गए हैं। इंस्पेक्टर सूर्यभूषण नेगी कोतवाली पटेलनगर के प्रभारी बनाए गए हैं। इसके अलावा पांच चौकी इंचार्ज बदले गए हैं।
13 इंस्पेक्टर और 16 दरोगाओं के हुए ट्रांसफर

