श्रीनगर में आज से शुरू होगा मल्टीप्लेक्स,जानिए पहली कौन सी  फिल्म हुई प्रदर्शित ?

श्रीनगर : आज बुधवार को कश्मीर घाटी में करीब तीन दशकों के बाद लोगों को बड़े परदे पर फिल्म देखने का लुत्फ़ उठाने का मौका मिलेगा। बड़े पर्दे पर फिल्म देखने का सपना बीते दिन मंगलवार को घाटी के पहले मल्टीप्लेक्स सिनेमा के उद्घाटन होने के बाद मिला। जिसका  उद्घाटन उप राज्यपाल मनोज सिन्हा करेंगे।प्रतिष्ठित निजी स्कूल के मालिक विजय धर ने कहा कि मल्टीप्लेक्स को मंगलवार को आमिर खान अभिनीत लाल सिंह चड्ढा की विशेष स्क्रीनिंग के साथ जनता के लिए खोल दिया जाएगा। 30 सितंबर से ऋतिक रोशन और सैफ अली खान अभिनीत विक्रम वेधा की स्क्रीनिंग के साथ नियमित शो शुरू होंगे, कश्मीर के पहले मल्टीप्लेक्स में 520 सीटों की कुल क्षमता वाले तीन सिनेमाघर होंगे। स्थानीय व्यंजनों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से परिसर में एक फूड कोर्ट भी तैयार हुआ है।   

यहां भी होगी शुरुआत –उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा था कि जल्द ही जम्मू और कश्मीर के हर जिले में ऐसे बहुउद्देशीय सिनेमा हॉल खोले जाएंगे। अनंतनाग, श्रीनगर, बांदीपोरा, गांदरबल, डोडा, राजोरी, पुंछ, किश्तवाड़ और रियासी में जल्द ही सिनेमा हॉल का उद्घाटन किया जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *